{"_id":"5b4117a84f1c1b84468b52f1","slug":"191530992552-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार में बहनोई से किया पत्नी का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार में बहनोई से किया पत्नी का सौदा
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। शनिवार शाम पीड़िता के परिजनों ने एसपी से उनके आवास पर मुलाकात कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
परिजनों के मुताबिक विवाहिता की शादी सासनी थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। आठ जून को विवाहिता को उसके ससुरालियों ने खंदौली थाना क्षेत्र निवासी ननदोई के साथ बाइक पर सासनी से हाथरस दुपट्टा लेने भेजा था। आरोप है कि ननदोई ने हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर बाइक रोक ली और विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।
ननदोई ने विवाहिता से कहा कि उसके पति ने उसका सौदा 15 हजार रुपये में कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति भी नशे में उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। दुष्कर्म के बारे में जब पीड़िता ने ससुरालियों को बताया तो सास, ससुर ने उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। 10 जून को उसने किसी तरह अपने पिता को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित परिवार शिकायत करने शहर कोतवाली पहुंच गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली ने मामला थाना हाथरस गेट का बताया। पीड़ित परिवार एसपी से मिला। एसपी ने सीओ को जांच दे दी। इसके बाद सीओ छुट्टी पर चली गईं। जिससे कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता के परिजन शनिवार को एसपी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।, एसपी ने मामले में हाथरस गेट पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।