{"_id":"5b3d22254f1c1b9d468b4b4a","slug":"191530733093-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी बच्ची को रिक्शा चालक ने दबोचा, धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी बच्ची को रिक्शा चालक ने दबोचा, धुनाई
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
शहर के एक मोहल्ले में अपने पड़ोस में रहने वाली 11 साल की बच्ची को रिक्शा चालक ने कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी रिक्शा चालक की जमकर धुनाई कर दी। लोग आरोपी को पीटते हुए कोतवाली ले गए और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता इस दुनिया में नहीं हैं। मां दूसरों के घर का चौका-बर्तन करती है। परिवार में बच्ची के दो शादीशुदा भाई भी हैं। घटना के समय दोनों भाई और मां काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में केवल दोनों भाभियां थीं। बच्ची मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी रिक्शा चालक अनवर ने उसे अपने पास बुलाया।
आरोपी अनवर पुत्र काले खां मूल रूप से नाई का नगला का रहने वाला है, लेकिन बीते कुछ समय से बच्ची के मोहल्ले में किराए पर रह रहा है। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। वह बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची की चीखें सुनकर आसपास खेल रहे बच्चे और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। सकपकाए अनवर ने दरवाजा खोलकर बच्ची को मौके से भगाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने मौजूद लोगों को आरोपी की नापाक हरकतों के बारे में बता दिया। बच्ची की बात सुनकर मौजूद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने आरोपी की धुनाई शुरू कर दी।
आरोपी को जमकर पीटा गया। उसकी इतनी पिटाई कराई गई कि कोतवाली लाने के बाद पुलिस को उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।