{"_id":"5bfae775bdec2241c465bc8d","slug":"181543169909-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के ककोड़ी और चिंता की गढ़ी के बीच ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इधर आसपास के गांवों के लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
65 वर्षीय वीरपाल पुत्र चित्रपाल निवासी झींगुरा थाना चंदपा पिछले कुछ सालों से अपने बेटे के साथ अलीगढ़ में रह रहे हैं। शनिवार को वह झींगुरा अपने गांव अखंड रामायण की दावत खाने के लिए आए थे। रविवार की सुबह करीब सात बजे वीरपाल बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ के लिए गांव से निकले। ककोड़ी और चिंता की गढ़ी के बीच एक ट्रक ने इनमें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
काफी देर तक तो शव की शिनाख्त नहीं हुई, लेकिन बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त वीरपाल के रूप में की। झींगुरा में घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इधर, कुछ लोगों ने अगले गांव में ट्रक को तो पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाना चंदपा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।