{"_id":"5c82b4dbbdec22142773a0f8","slug":"171552069851-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने लूटी समाजसेविका के गले से चैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने लूटी समाजसेविका के गले से चैन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट से चंद कदमों की दूरी पर बाइकर्स ने इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल की अध्यक्षा के साथ चैन लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन बाइकर्स का पता नहीं चल सका।
शुक्रवार को अलीगढ़ रोड स्थित जेक डोनाल्ड रेस्टोरेंट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोटरी क्लब की कई शाखाओं को संयुक्त कार्यक्रम था। इसमें महिलाओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होकर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल की अध्यक्षा राधा गावर पत्नी प्रमेंद्र गावर निवासी बसंतबाग अपने घर लौट रहीं थी। वह जैसे ही खेमका पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तो यहां पर एक बाइक पर सवार दो युवक आए और राधागावर पर झपट्टा मारकर उनकी चेन तोड़ कर अलीगढ़ रोड की तरफ रफू चक्कर हो गए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने इधर उधर दौड़ लगाई, लेकिन चैनस्नेचरों का पता नहीं चल सका। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने इस मामले में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर बाइकर्स की तलाश की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा होगा।