फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   62 क्विंटल राशन का गेहूं जबरन हड़पने वाले को पुलिस ने पकड़ा

62 क्विंटल राशन का गेहूं जबरन हड़पने वाले को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 28 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
62 क्विंटल राशन का गेहूं जबरन हड़पने वाले को पुलिस ने पकड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जून के महीने में गेहूं को जबरन हड़प करने वाले दबंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ रिश्तेदार को भी पुलिस जल्द पकड़ेगी। भंडारे के नाम पर 62 क्विंटल गेहूं को राशन डीलर के यहां से आरोपी जबरन उठा लाया था।

उल्लेखनीय है कि छह जून 2018 को लियाकत अली निवासी नगला खिरनी राशन बांट रहा था। यहां पर परसारा निवासी सुरेश उर्फ कालू पुत्र नेत्रपाल आया और लोगों को डरा धमका कर कहने लगा कि वे चावल लेकर चले जाएं, गेहूं से तो भंडारा किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाते हुए भंडारा खाने की बात कही। यह कहकर आरोपी सुरेश उर्फ कलुआ और उसका रिश्तेदार रमेश तलवार राशन डीलर को धमकी देते हुए 62 क्विंटल गेहूं उसके यहां से उठा लाए और आंगनबाड़ी केंद्र पर रख दिए। इस बात की शिकायत राशन डीलर प्रधान के यहां लेकर पहुंचा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम प्रधान से भी मारपीट की गई। इन सब बातों का विरोध करते हुए तमाम लोगों कोतवाली चंदपा पहुंचे और इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पूरे मामले ही जानकारी देते हुए शिकायत की। पुलिस ने बताए स्थान से राशन के गेहूं बरामद किए और राशन डीलर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।


लेकिन आरोपी सुरेश व उसका रिश्तेदार फरार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार/गुरुवार की रात को दबिश देकर सुरेश को गिरफ्तार कर गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed