{"_id":"5b3533824f1c1b214d8b901e","slug":"171530213250-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तोड़ने के लिए प्रेमिका के मंगेतर को किया फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी तोड़ने के लिए प्रेमिका के मंगेतर को किया फोन
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के भावी मंगेतर को फोन कर उसके और प्रेमिका के प्रेम संबंध की जानकारी दे दी। इसका पता जब प्रेमिका के परिजनों को चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। गुरुवार को थाने में दोनों पक्षों के बीच देर तक समझौते की कोशिश चलती रही।
प्रेमी और प्रेमिका दोनों ही अलग-अलग समुदाय के हैं, इसलिए इस मामले में कई संगठन भी सक्रिय हो चुके हैं। प्रेमी युवक के पहले से शादी-शुदा होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन खुद युवक इससे इंकार कर रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चले आ रहे हैं। हाल ही में लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। युवक को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने किसी तरह लड़के का नंबर हासिल कर लिया और हाल ही में उसे फोन कर अपने अफेयर के बारे में बता दिया।
लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों को फोन कर इस बात पर गहरी आपत्ति जताई और रिश्ता तोडने की धमकी तक दी। इससे नाराज लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर लड़के पर लड़की को धमकाने का आरोप लगाया। बीते कई दिन से थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें चल रही हैं। वहीं उप निरीक्षक वेदपाल ने साफ किया कि अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।