फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नौकरी के नाम पर ठग लिए 20 लाख रुपए

नौकरी के नाम पर ठग लिए 20 लाख रुपए

Fri, 24 May 2019 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठग लिए 20 लाख रुपए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मदरसा में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं आरोपी ने महिला पर उधार लिए तीन लाख रुपये न देने का आरोप लगाया जा रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

कोतवाली सदर क्षेत्र की बांस मंडी निवासी राधा गुप्ता पत्नी विनोद कुमार का आरोप है कि कैलाशनगर निवासी सरफराज ने मदरसे में नौकरी लगाने के नाम पर उससे एक साल पहले 20 लाख रुपए ठग लिए। अब रुपए वापस करने की बात आई तो उसे धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन


वहीं इस मामले को लेकर आरोपी सरफराज ने भी पुलिस से शिकायत की है कि उससे उक्त महिला ने साढ़े तीन लाख रुपये 11 महीने के लिए उधार लिए थे, रुपए वापस करने की बात आई तो अब झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप महिला पर लगाया जा रहा है। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला आता है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed