फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दोहरे हत्या कांड के सातवें आरोपी ने किया सरेंडर

दोहरे हत्या कांड के सातवें आरोपी ने किया सरेंडर

Fri, 24 May 2019 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्या कांड के सातवें आरोपी ने किया सरेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के नगला सड़क बंबा की पटरी पर हुए दोहरे हत्याकांड के सातवें आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा होने की कार्रवाई हो चुकी थी। इसे लेकर अब पुलिस समय पूरा होने पर कुर्की करने की तैयारी में थी, लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने कोर्ट में अपने आप को सरेंडर कर दिया।

बहुचर्चित लक्ष्मण पहलवान व उसके साथी के दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे भोला पहलवान के चचेरे भाई कृष्णवीर पुत्र धर्मवीर निवासी अखैपुर थाना इगलास अलीगढ़ ने शुक्रवार को कोर्ट में अपने आप को सरेंडर कर दिया। यह 10 जनवरी को इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान और उसके एक साथी रवि की हत्या में शामिल था, लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर था। इसे लेकर कोर्ट से आदेश लेने के बाद पुलिस ने कृष्णवीर के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था, जिसमें एक निर्धारित समय दिया गया था।
विज्ञापन


इस समय के पूरा होने का इंतजार पुलिस कर ही रही थी कि शुक्रवार को कृष्णवीर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले शेखर पुत्र जगदीश निवासी बढ़ा खुर्द थाना इगलास अलीगढ़ और रिंकू पुत्र भूदेव निवासी नगला बीच लच्छी नगरिया थाना चंदपा हाथरस अपने आप को कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तालेवर सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी जारुआ थाना मलपुरा आगरा, भोला उर्फ गजेंद्र पुत्र रामवीर निवासी अखैपुर इगलास अलीगढ़ और धीरेंद्र उर्फ पम्मी पुत्र विजेंद्र जाट निवासी तोछीगढ़ थाना इगलास का नाम शामिल है, जबकि 25 मार्च को एसओजी की टीम ने भीमा पुत्र भूदेव जाट निवासी पैथखेड़ा, खंदौली आगरा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। अब इस दोहरे हत्याकांड का आरोपी शैलू प्रधान फरार है। इसे लेकर पुलिस ने कोर्ट में इसके खिलाफ कुर्की नोटिस के लिए आवेदन किया है। इसके प्राप्त होते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के सातवें आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा किया जा चुका था। अब इस हत्याकांड का एक आरोपी शैलू प्रधान फरार चल रहा है। उसकी पुलिस को तलाश है। इसके खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा किए जाने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। कोर्ट की अनुमति प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र सिंह दीखित, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed