{"_id":"5b8d81ca42c792466e6ef7b5","slug":"151536000458-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर नगर में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीर नगर में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। दस दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी हाथरस जंक्शन के गांव वीरनगर में हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस लगातार दबिशें दे रही है, फिर भी खाली हाथ है।
उल्लेखनीय है कि वीरनगर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र सूरजपाल 23 अगस्त की रात को खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर सो रहे थे, लेकिन 24 अगस्त की सुबह उनका शव खून में लथपथ मिला था। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना तो शुरू कर दी, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ किसान की हत्या का कोई ठोस सबूत नहीं लगा है।
पुलिस की मानें तो हत्या के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। कोतवाली हाथरस जंक्शन इंस्पेक्टर सीपी सिंह का कहना है कि परिजन किसी से भी रंजिश होने की बात से साफ इंकार कर रहे हैं। कई पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। जांच में परिवार के लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं, फिर भी अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।