{"_id":"5cd0839dbdec22070518c479","slug":"141557169053-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी का विरोध करने पर मारपीट कर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भैंस चोरी का विरोध करने पर मारपीट कर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
ग्राम रुदायन में रविवार की रात अज्ञात बदमाश नौहरे में बंधी दो भैंस खोल ली। शोरगुल सुन कर भैंस स्वामी की नींद खुल गई। ग्रामीण मौके पर आ गए। विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायर झोंक दिया। मारपीट कर भैंस स्वामी को घायल कर दिया। पीड़ित भैंस के मालिक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी है।
ज्वाला प्रसाद पुत्र बनी सिंह निवासी रूदायन ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात करीब तीन बजे उसके नौहरे में अज्ञात बदमाश घुस आए। चोरी करने की नीयत से दो भैंस खोल ली। विरोध करने का शोरगुल सुन कर ग्रामीण मौके पर आ गए।
बदमाशों ने विरोध करने पर भैंस स्वामी ज्वाला प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुन कर आए ग्रामीणों पर फायर झोंक दिया। और बदमाश मौके से भाग गए। गनीमत यह रही कि बदमाश भैंसों को नहीं ले जा पाए। भैंस स्वामी को मारपीट कर घायल कर गए। जिसकी रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर दी है।