फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मारपीट, रूपये छीनने के मामले में तीन साल के कारावास की सजा

मारपीट, रूपये छीनने के मामले में तीन साल के कारावास की सजा

Thu, 31 Jan 2019 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, रूपये छीनने के मामले में तीन साल के कारावास की सजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद के न्यायालय ने 1996 के मारपीट और रूपये छीनने के मामले में एक अभियुक्त को तीन साल के कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी राजवीर सिंह के चाचा के लड़के रमेश चंद्र पुत्र भगवान सिंह 17 मई 1996 को मथुरा से ड्यूटी कर साढ़े आठ बजे बस से अपने गांव के सामने सड़क से उतरकर कुछ कदम आगे बढ़े, कि झाडिय़ों में से दो बदमाश डंडा और तमंचा लिए निकले और उसे मारा पीटा और 460 रूपये छीन लिए और गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से इन बदमाशों को पकड़ा गया। इन बदमाशों ने अपने नाम ओमी पुत्र गोपीचंद्र निवासी गढ़ तसींगा व गिर्राज पुत्र रूमाल सिंह निवासी टीकैत अरौठा बताया था। इस मामले में धारा 394 के तहत मुकद्मा भी दर्ज किया गया था। घटना में एक आरोपी गिर्राज सिंह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद अबुल कैश ने 23 जनवरी 2019 को आदेश देते हुए अभियुक्त ओमी को दफा 394 के आरोप में तीन साल के कठोर कारावास की सजा और एक हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed