{"_id":"5c48bbdebdec2273896349b9","slug":"141548270558-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक दान दहेज के लालच में युवक ने किया शादी से किया इंकार 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिक दान दहेज के लालच में युवक ने किया शादी से किया इंकार 1
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। अधिक दान दहेज के लालच में एक युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव बछेपुरा जलेसर एटा के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में आरोप है कि उसने अपनी बेटी की शादी सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला मान सहाय के एक युवक से ढाई लाख रुपये में तय की थी, जिसमें उसने पक्की के समय 20 हजार रुपये, एक अंगूठी, सोने की लर व अन्य सामान दिया था।
21 जनवरी को लगुन सगाई थी और 25 जनवरी को शादी होनी थी, लेकिन अब उक्त युवक व अन्य लोग काफी अधिक दान दहेज की मांग कर रहे हैं और शादी करने से इंकार कर दिया है। उक्त लोग धमकी दे रहे हैं कि उसकी बेटी को उठवा लेंगे। तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की गई है।