{"_id":"5ccc91e4bdec22075c115caa","slug":"131556910564-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने महिला को मारने की कोशिश की, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने महिला को मारने की कोशिश की, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक महिला को उसके पति ने जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली सिकंदराराऊ के कचौरा हिम्मतपुर गांव निवासी दौजीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीना की शादी सुखराम कॉलोनी निवासी बबलू पुत्र खिलौनीराम के साथ करीब दो वर्ष पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मीना के साथ मारपीट करने लगा। यहां पर दहेज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप भी लगाया जा रहा है।
आरोप है कि शुक्रवार की सुबह पति मीना के हाथ-पांव बांधकर गले में फंदा फंसाकर कमरे में बंद कर चला गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मीना की जेठानी उसके घर गई तो कमरे में मीना बंधी पड़ी हुई थी। उसने मीना को खोला, जिसके बाद पीड़ित ने फोन कर अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। मायके पक्ष के लोग मीना को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि पति पत्नी के बीच मारपीट का मामला है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है।