{"_id":"5ca7a9c4bdec221420475315","slug":"131554491844-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवारों की कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवारों की कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
हसायन। हसायन क्षेत्रान्तर्गत सिकंदराराऊ रोड पर रजापुर के निकट राजस्थान परिवहन निगम की एक बस ने दो बइक सवारों की रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया और बस में तोड़-फोड़ की। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है।
शुक्रवार की देर शाम सिकंदराराऊ रोड पर राजस्थान परिवहन निगम की एक बस ने सामने से आ रही एक बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार मनवीर निवासी मनवीर पुत्र वासदेव निवासी गिनौली किशनपुर की मौत हो गई, जबकि दूसरा तिलक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने वहां जाम लगा दिया और बस में तोड़-फोड़ की। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मौके पर मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
मुरसान-राया रोड पर शुक्रवार की देर शाम राया के निकट पेट्रोल पंप के पास मुरसान के गांव सैनपुर निवासी कप्तान सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उदय सिंह अपने बेटे के जन्मदिन समारोह का कार्ड देने के लिए अपनी बहन के यहां राया गए थे, तब यह हादसा हुआ। उसकी मौत की सूचना मिलने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। काफी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।