{"_id":"5c86a6ddbdec22146c223197","slug":"131552328413-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के दहेज की खातिर विवाहित बहनों को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख के दहेज की खातिर विवाहित बहनों को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। मोहल्ला तकिया मिर्जा सादाबाद निवासी अफरोज पत्नी इशाक ने थाने में अपने ससुरालीजन अशफाक, शहजाद, कमरुद्दीन, ईशुक, पप्पू, इलयास, रूबी, रुखसार, रजिला और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में आरोप है कि 27 सितंबर 2016 को उसका निकाह कमरूद्दीन के साथ हुआ था और इसी तारीख को उसकी छोटी बहिन अलीशा का निकाह कमरूद्दीन के छोटे भाई के साथ हुआ था। शादी में उनके परिजनों ने करीब 10 लाख रूपये खर्च किए और मारुति कार, जेवर, कपड़े आदि दिए, लेकिन इससे भी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए और दोनों बहिनों को तंग और परेशान करने लगे।
दहेज में दो लाख नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर 30 मई 2017 को शाम पांच बजे दोनों बहिनों को छोड़कर चले गए। उनका सामान भी मांगने पर नहीं दिया। पप्पू ने तमंचा तानकर धमकी दी कि जान से मार देंगे।