फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मेंडू स्टेशन पर छात्रों में जमकर हुई मारपीट

मेंडू स्टेशन पर छात्रों में जमकर हुई मारपीट

Tue, 01 Jan 2019 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मेंडू स्टेशन पर छात्रों में जमकर हुई मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


ट्रेन में छात्रों के गुट में विवाद होना आम बात है। सोमवार को रंगबाजी को लेकर छात्रों में मेंडू स्टेशन पर जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे चले। दो छात्र घायल हो गए। एक घायल को रेफर कर दिया गया। जीआरपी हाथरस सिटी ने दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में घायल छात्र राजमणी यादव ने तहरीर दी है। छात्रों की गिरफ्तारी को जीआरपी द्वारा दबिश भी दी जा रही है।

बता दें कि शनिवार को छात्र गुटों में विवाद हो गया था। सोमवार को स्कूल खुलने छात्र गुट आमने-सामने आ गए। मेंडू स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई थी। छात्र गुटों में विवाद हुआ, जिसमें नृपेंद्र पुत्र रामप्रसाद निवासी महरैरा और राजमणी यादव पुत्र महेश यादव मोहल्ला दमदमा सिकंदाराराऊ घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर जीआरपी के चौकी प्रभारी सोनू राजौरा पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने घायल छात्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से नृपेंद्र को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। छात्र राजमणी यादव की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार की दोपहर से देर रात तक जीआरपी ने छात्रों के घर पर दबिश भी दी। हालांकि कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल छात्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों केे घरों पर दबिश जारी है।
-सोनू राजौरा, जीआरपी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed