{"_id":"5ca7a9bbbdec2214130e70fa","slug":"121554491835-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर कमेंट करने वालों की हुई धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पर कमेंट करने वालों की हुई धुनाई
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही युवती पर कमेंट करना युवकों को भारी पड़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन युवकों को पकड़ कर उनकी धुनाई कर दी, जबकि एक भाग गया। पकड़े गए युवकों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर के निकट एक युवती गुरुवार की देर रात को अपने घर के पास बैडमिंटन खेल रही थी।
यहां से होकर उसी वक्त चार युवक गुजरे। आरोप है कि युवकों ने युवती पर कमेंट किया, जिसका युवती ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। यह देख वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। इतने में ही एक आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। तीनों आरोपियों को यहां पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।