फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पकड़े गए सटोरियों पर गैंगस्टर लगाएगी पुलिस

पकड़े गए सटोरियों पर गैंगस्टर लगाएगी पुलिस

Tue, 19 Feb 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए सटोरियों पर गैंगस्टर लगाएगी पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

सट्टा कारोबारियों पर नकेल कसने में पुलिस जुटी है। इसी क्रम में पुलिस पत्थरवाली रोड पर पकड़े गए 35 सटोरियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस को इस गैंग का मुख्य सट्टा कारोबारी नहीं मिला है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल में ही पत्थरवाली रोड पर एक गली में पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने वहां से 35 लोगों को दबोचा था। इनके पास से 65 हजार रुपये मिले थे। इसमें तीन तो सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे थे जबकि शेष 32 लोग सट्टा लगा रहे थे।
विज्ञापन


इस गैंग का मुखिया दद्दा वहां से भाग गया था। पुलिस ने इन 35 लोगों को कोर्ट में पेश किया था तो पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया था। पुलिस सट्टा कारोबार पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में पुलिस इन सभी पकड़े गए 35 लोगों पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पुलिस सट्टे की खाईबाडी नहीं होने देगी। इन सभी पकड़े गए 35 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed