{"_id":"5c252374bdec2256a104e70f","slug":"11545937780-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अभद्र टीका टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अभद्र टीका टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। क्षेत्र के गांव जिरौली में एक व्यक्ति द्वारा थाने में दी तहरीर में सोशल मीडिया पर फोटो से छेड़खानी करने एवं अभद्र टीका टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
थाने में प्रेषित तहरीर में ग्राम जिरौली निवासी गिरीश उपाध्याय पुत्र फतेह चंद्र उपाध्याय का आरोप है कि गांव के मुवीन खां ने सूचना के अधिकार के तहत ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सूचना मांगी थी।
ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ग्राम प्रधान की शिकायत लेकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से भी मिला था, जिससे कुपित होकर ग्राम प्रधान के परिजनों ने सोशल मीडिया पर ग्राम प्रधान की शिकायत के समाचार की फोटो डालकर उस पर अभद्र भाषाशैली का प्रयोग करते हुए टीका टिप्पणी की है, जिससे शिकायतकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। तहरीर में आरोपी युवकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।