{"_id":"5c193b5ebdec22572a20dc6c","slug":"11545157470-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद में करंट से दो सांड और दो बकरियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सादाबाद में करंट से दो सांड और दो बकरियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
सादाबाद। बिजली का करंट लगने से दो सांड़ और दो बकरियों की मौत हो गई। पशुओं के मरने की यह घटनाएं गांव ऊघई और गांव तसींगा में हुईं। पशुओं की मौत से आसपास के लोगों में बिजली महकमे के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया।
गांव ऊघई में सोमवार की रात एक खेत में घुसे दो सांड़ों की करंट लगने से मौत हो गई। इन सांड़ों के मरने की जानकारी प्रशासन तक भी पहुंची, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बताते हैं कि इन सांड़ों के शव को यूं ही एक नाले किनारे फेंक दिया गया, जिससे यह शव आवारा जानवरों का ग्रास बन गया।
इन पशुओं की मौत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। इधर, गांव तसींगा में गोपुरा मोड़ पर चोखेलाल पुत्र बनी सिंह निवासी नीति निवास तसींगा 18 दिसंबर को अपनी बकरियों को चरा रहा था तो इसी दौरान एक विद्युत पोल में करंट आने से दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में स्थानीय लेखपाल को भ्ीा सूचना दी गई।