फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एटीएम फ्रॉड करने वाला एक युवक दबोचा, दो की तलाश जारी

एटीएम फ्रॉड करने वाला एक युवक दबोचा, दो की तलाश जारी

Mon, 18 Mar 2019 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम फ्रॉड करने वाला एक युवक दबोचा, दो की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


धोखाधड़ी से एटीएम से रुपये निकालने के मामले में एक युवक के खिलाफ कोतवाली में मोहल्ला मंदिर वाला सादाबाद निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोगलीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 16 मार्च को उसकी बेटी अनीता की शादी हुई थी।

वह अपनी बेटी के मायके आया हुआ था। दो से तीन बजे के बीच वह बेटी के साथ पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। एटीएम में जब उन्होंने कार्ड को मशीन में अंदर डाला तो एक लड़के ने एटीएम का बटन दबाकर कहा कि एटीएम में रुपये नहीं हैं। यह सुनकर वह दोनों एटीएम से बाहर आ गए, लेकिन शक होने पर हम फिर अंदर गए तो वह लड़का एटीएम से उनके खाते से 2500 रुपये निकाल रहा था।
विज्ञापन


एटीएम गार्ड की मदद से इस लड़के को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लड़का और उसके अन्य दो साथी भाग गए। इसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, इसी मामले में उपनिरीक्षक सतीशचंद्र ने ओमप्रकाश द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए तीन में से भागे एक युवक सोनू पुत्र जगपाल सिंह निवासी प्राणगढ़ सिकंदराबाद को पकड़ लिया। इस युवक ने अपने भागे हुए साथियों के नाम अनुज और ललित बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed