{"_id":"5c2a6150bdec2256af3f54f7","slug":"111546281296-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंमचा सहित चैकिंग के दौरान पकडा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंमचा सहित चैकिंग के दौरान पकडा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गड़ौला मार्ग से मुखबिर की सूचना पर एक युवक को संदिग्ध हालात में तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी के परिजन पुलिस पर युवक को झूठा फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी की मां ने इस संबंध में पुलिस की शिकायत किए जाने की बात भी कही है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार को पुलिस अपराधियों की तलाश में गड़ौला मार्ग पर रात्रि में गश्त के दौरान चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर गड़ौला मार्ग पर एक युवक पुलिस को संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने युवक को टोका तो वह पुलिस टीम को देखकर सकपका गया।
पुलिस ने पकडे़ गए युवक से कोतवाली लाकर पूछताछ की तो उसका अपना नाम बौबी निवासी मोहल्ला जाटवान कस्बा हसायन बताया। कोतवाली ने बताया कि बौबी एक शातिर किस्म का अपराधी है। वह गड़ौला मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा हुआ था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। बौबी के पास से पुलिस को 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।