{"_id":"5c2a614cbdec223d834c425d","slug":"111546281292-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सादाबाद रोड पर बमनई के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई निवासी सूरजभान की पत्नी सुमन देवी अपने मायके एटा के पचोखरा के छिकाऊ गांव से अपने भाई कृष्णा के साथ बाइक पर सवार हो सोमवार की शाम मगटई लौट रही थीं। इस बीच बमनई के पास किसी वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
सुमन को लेकर वे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने कोतवाली मुरसान में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। वहीं घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया।