{"_id":"5b8d81ce42c792466a507201","slug":"111536000462-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला श्री दाऊजी महाराज में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेला श्री दाऊजी महाराज में चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। इसे लेकर पुलिस के आला अधिकारी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। मेला कोतवाली की जिम्मेदारी मीडिया सेल प्रभारी को दे दी गई है।
मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ में अब करीब 10 दिन शेष रह गए हैं। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन अपनी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लग गया है। स्थानीय पुलिस फोर्स के अलावा अलीगढ़, एटा, कासगंज आदि जनपदों से भी फोर्स मंगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। मेला कोतवाली दिनेश कुमार सिसौदिया को बनाया गया है।
सिसौदिया ने सोमवार को मेला परिसर का जायजा लिया और ठेकेदार से मिलकर कोतवाली स्थापित किए जाने वाले स्थान को दुरुस्त करने के लिए कहा। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मेला कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिसौदिया को बनाया गया है। एक कंपनी पीएसी सहित 500 से अधिक पुलिस फोर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगी।