फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दूल्हे से आती है दुर्गंध, थाने पहुंची दुल्हन

दूल्हे से आती है दुर्गंध, थाने पहुंची दुल्हन

Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे से आती है दुर्गंध, थाने पहुंची दुल्हन
Groom eaten Gutkha bride refused marriage - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन

सात जन्म साथ रहने का वचन देकर परिणय सूत्र में बंधे दंपति का रिश्ता शादी के दो सप्ताह बाद ही टूटने की कगार पर पहुंच गया है। इसके पीछे की वजह भी बड़ी अजीब है। दुल्हन ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है कि उसके पति से बदबू आती है और वह उसे पीटता भी है। अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। नई नवेली दुल्हन की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरत में रह गए। इधर पति ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद भी पत्नी फोन पर दूसरों से बात करती है।

हाथरस के एक युवक की शादी एक जुलाई को अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। गुरुवार रात थाने पहुंची पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति से बहुत दुर्गंध आती है। वह मारपीट भी करता है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।
विज्ञापन

इधर पति का कहना था कि शादी के 14 दिन हो चुके हैं। बदबू आने की बात कहकर पत्नी ने उसे खुद से दूर रखा है। उसने कई बार पत्नी को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। गुरुवार को ऐसी ही कोशिश के दौरान पत्नी ने उसका मुंह को नोंच दिया। इस पर उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थप्पड़ के बाद गुस्साई पत्नी ने यूपी 100 को फोन कर दिया। यूपी 100 आरोपी पति को थाने ले आई। यहां उसकी पत्नी भी आ गई। पुलिस ने लड़की के मायके वालों को भी बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। इसी दौरान लड़की ने पुलिस को पति से बदबू आने की बात कही। पुलिस ने इस मामले को परिवार का झगड़ा मानते हुए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामला पति और पत्नी के आपसी विवाद का है। किसी ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पत्नी को पीटने के आरोप में पति को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed