{"_id":"6303d7717457a059a0646fcb","slug":"cows-of-gaushala-are-forced-to-live-in-dirt-and-mud-sikandhra-rahu-news-ali298679646","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और कीचड़ में रहने को मजबूर हैं गोशाला की गायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और कीचड़ में रहने को मजबूर हैं गोशाला की गायें
विज्ञापन
1 कचौरा की गौशाला में कीचड़ में रहने को मजबूर गौवंश।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
ग्राम पंचायत कचौरा में बनी मंडी स्थित गोशाला की स्थिति बहुत ही दयनीय है। चारों तरफ कीचड़, दलदल एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसी में गायें रहने को विवश हैं।
बता दें कि दोनों गांवों में अस्थायी गोशालाएं चल रही हैं। यहां चारे पानी की समस्या तो थी ही अब बारिश के बाद हुई कीचड़ से इनमें बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कचौरा एवं नगला चीकना गांवों में गायों की स्थिति दयनीय है।
इसको लेकर भारतीय गो रक्षा वाहिनी के मंडल महामंत्री सोनू शर्मा ने तहसीलदार सिकंदराराऊ निधि भारद्वाज को को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन बघेल, कुलदीप दीक्षित, शोएब, मयंक उपाध्याय, रविंद्र कुमार, कुंदन कुमार, सुशील कुमार आदि थे।