{"_id":"d57db736e1934c23bf5c7b749d7169ef","slug":"country-can-not-forget-choudhary-charan-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह को भुला नहीं सकता देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह को भुला नहीं सकता देश
hathras
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस बुधवार को उल्लास से मनाया गया। कहीं हवन हुआ तो कहीं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठियों में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
मथुरा-आगरा तिराहा स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर बुधवार की सुबह रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हवन किया। रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी और पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब जैसी शख्सियत की कमी आज भी देश के किसानों को खलती है। देश के किसान और मजदूरों के लिए उन्होने जीते जी जो संघर्ष किया उसे देश के लोग कभी नहीं भुला सकते।
रालोद के प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद देश के किसानों की आवाज को चौधरी साहब ने जीवन्त पर्यन्त जोरदार तरीके से उठाया। हवन आर्य विधि द्वारा सम्पन्न हुआ। हवन में चौधरी साहब के सैकड़ो अनुयायियों ने आहुतियां दी।
विज्ञापन
रालोद नेताओं ने चौधरी साहब को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। हवन में रालोद जिलाध्यक्ष रमेश ठेंनुआ, डॉ. कालीचरन सिंह, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, अशोक चौधरी, बहादुर सिंह, डॉ. यतेन्द्र शर्मा, एसपी सिंह परिहार, दरब सिंह, यादवेन्द्र बघेल, केशव चौधरी, एदल सिंह, हरपाल सिंह, मनोज चौधरी, दीपू चौधरी, कारेसिंह आदि रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
क्षेत्रीय सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ चौ. चरण सिंह प्रतिमास्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने चौधरी साहब जिंदाबाद के गगन भेदी नारे भी लगाए।
इस अवसर पर कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, ओमप्रकाश मकवाना, हरभजन सिंह प्रधान, लाहौर सिंह, जगवीर पहलवान, राकेश डीलर, मोहन सिंह प्रधान, सतीश चौधरी, हम्बीर सिंह, बनी सिंह पहलवान आदि लोग मौजूद थे।