फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   counting can spread the infection

हाथरस : मतगणना में जुटने वाली भीड़ फैला सकती है संक्रमण

Sun, 02 May 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
counting can spread the infection
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में पंचायत चुनाव की मतगणना जैसे भीड़ वाले आयोजन को लेकर लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में बार-बार भीड़ जमा करने की लापरवाही का खामियाजा कई लोगों की मौत के रूप में सामने आ रहा है, लेकिन लगता है इससे सबक नहीं लिया गया है। तभी तो पंचायत चुनाव की मतगणना की इजाजत दे दी गई है। एक तरफ तो आम जनता को घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है तो दूसरी तरफ मतगणना में भीड़ इकट्ठी होने की अनुमति दी जा रही है।
कुंभ जैसा महापर्व कोरोना की वजह से मध्य में ही स्थगित कर दिया गया। अब भीड़ का रेला पंचायत चुनाव की मतगणना में लगेगा। इसे कम से कम 15 दिन के लिए उस समय तक टाला जा सकता था, जब तक कोरोना की संक्रमण दर कम नहीं हो जाती।
विज्ञापन

-विपिन वार्ष्णेय, व्यापारी नेता
यह सही है कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन मतगणना में भीड़ इकट्ठी होगी। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इसका कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ना जनहित में होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह चौहान, किसान नेता
जब खतरा सामने हो तो उसका मुकाबला करने की सोची जाती है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। मतगणना यदि कुछ दिन बाद होती तो क्या फर्क पड़ रहा था। आपदा के समय सोच विचार दुरुस्त होना चाहिए।

-इकराम कुरैशी, शिक्षक
यदि मतगणना बाद में होती तो कम से कम मतगणना स्थल पर जुटने वाली भीड़ की समस्या न आती। आखिर ऐसे चुनाव परिणाम क्या जरूरी हैं, जो लोगों की जान पर भारी पड़ जाएं।
-अभिषेक वार्ष्णेय, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed