फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Controversy with SDM's driver for not removing the vehicle

Hathras News: गाड़ी न हटाने पर एसडीएम के चालक से विवाद

Mon, 14 Aug 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 14 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Controversy with SDM's driver for not removing the vehicle
सादाबाद सुभाष गली में दुकानदरों को हिदायत देते कोतवाल लोकेश सिंह भाटी। संवाद - फोटो : samvad
कस्बे की सुभाष गली में गाड़ी हटाने को लेकर एसडीएम के चालक का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और इस युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर अतिक्रमण हटवाने के लिए जेसीबी को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन




एसडीएम संजय कुमार रविवार की देर शाम किसी कार्य से सरकारी गाड़ी से वीएमडीएस स्कूल होते हुए सुभाष गली में किसी कार्य से जा रहे थे। रास्ते में एक दुकान के आगे एक मोटर साइकिल खड़ी थी। इसे हटाने के लिए एसडीएम के चालक ने हॉर्न बजाया और आवाज भी दी, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया तो दुकानदार से बाइक को हटवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन




अचानक युवक दुकान से निकला और बोला कि गाड़ी निकालने का रास्ता नहीं है तो यहां गाड़ी क्यों ले आए। इसी बात पर एसडीएम ने युवक को समझाया, लेकिन युवक एसडीएम से भी नोकझोंक करने लगा। एसडीएम ने युवक को समझने की कोशिश की, लेकिन युवक आवेशित हो गया। पुलिस को सूचना दी और नगर पंचायत से जेसीबी को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक सुभाष गली में गहमागहमी का माहौल बना रहा।काफी दुकानदार भी मौके पर एकत्रित हो गए। थोड़ी देर बाद नगर पंचायत की जेसीबी को वापस बुला लिया गया। पुलिस ने मौके पर दोबारा पहुंचकर सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि अपनी दुकानों के आगे कोई भी गाड़ी नहीं लगाएगा और सामान नहीं टांगेगा। किसी का सामान अथवा तख्त लगा हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed