फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Controversy over the last rites of the dead body, uproar

Hathras News: शव के अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विवाद, हंगामा

Sat, 29 Jul 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 29 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the last rites of the dead body, uproar
बिसावर में पहुंचकर लोगों को समझाते एसडीएम संजय कुमार सिंह, सीओ गोपाल सिंह। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव में बिसावर ने मृतक को शमशान में दफनाने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष का कहना था कि यह श्मशान हिंदुओं का है, इसलिए यहां शव को जलाकर ही अंतिम संस्कार किया जा सकता है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि वह जिस मत को मानते हैं, उसमें दफन कराके ही अंतिम संस्कार करने का विधान है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब मामला सुलझा नहीं तो एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। आखिरकार शव को श्मशान में ही दफना दिया गया।
विज्ञापन




बिसावर निवासी कुछ लोगों ने ईसाई मत अपना लिया था। वह नए धर्म के अनुसार ही जीवन यापन कर रहे थे। शुक्रवार को बीमारी के चलते इसी बस्ती के एक युवक की मौत हो गई। धर्मांतरण के बाद इन लोगों ने जो धर्म अपनाया था, उसमें शव को दफनाने की प्रथा है, इसलिए बस्ती के लोग इकट्ठा होकर शव को दफनाने के लिए सती आश्रम के निकट स्थित श्मशान गृह पहुंच गए। दूसरे धर्म के लोगों को यह उचित नहीं लगा। दूसरे धर्म के काफी लोग श्मशान गृह में जमा हो गए। उनका कहना था श्मशान में शव के दाह संस्कार की प्रथा है, इसलिए श्मशान में किसी शव को दफनाने नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला दो धर्मों से जुड़ा था, इसलिए तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन




पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बाद में एसडीएम संजय कुमार और सीओ गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास चूंकि ऐसा कोई स्थान नहीं था, जहां शव को दफनाया जा सके, इसलिए लोगों को समझा-बुझाकर श्मशान में ही शव को दफन कराया गया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को हिदायत दी कि अगर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि शव को दफनाने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में श्मशान में ही शव को दफन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed