{"_id":"695d78ff836d54e0c404ecf1","slug":"controversy-erupts-over-procession-passing-through-muslim-majority-area-hathras-news-c-56-1-hts1004-142853-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुस्लिम बहुल इलाके से यात्रा निकालने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुस्लिम बहुल इलाके से यात्रा निकालने पर हंगामा
Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से मथुरा जा रही हिंदू जन जागृति पदयात्रा के मार्ग को लेकर मंगलवार की दोपहर हंगामा हो गया। पदयात्री मुस्लिम बहुल इलाके मधुगढ़ी से निकलने की जिद पर अड़े थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पद यात्रियों और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस हुई। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में यात्रा बांस मंडी चौराहा से मुरसान गेट होते हुए मथुरा की ओर रवाना हुई।
हिंदू जन जागृति पदयात्रा बीती 16 दिसंबर को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से शुरू हुई थी। बहन कवि सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा मंगलवार दोपहर हाथरस पहुंची। यात्रा की जानकारी पर कोतवाली हाथरस गेट व कोतवाली सदर पुलिस अलर्ट रही। यात्रा शहर से होते हुए तालाब चौराहा रेलवे पुल पर पहुंची।
नीचे उतरते समय पुलिस ने यात्रा को डाकखाने वाली गली की ओर मोड़ दिया। टेंपो आगे चला गया, लेकिन पद यात्री कोतवाली के सामने जम गए और आगे मधुगढ़ी रोड से होकर मथुरा रोड पर जाने की जिद करने लगे। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने उन्हें समझाया, लेकिन कवि सिंह व उनके साथ के लोग तैयार नहीं हो रहे थे। इस दौरान यात्रा सड़क पर ही रही। वहां राहगीर भी जमा हो गए।
विज्ञापन
भीड़ के कारण पुल पर यातायात बाधित हुआ। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों थानों के पुलिस बल के अलावा महिला थाना पुलिस भी मौजूद रही। जिद पर पुलिस ने यात्रा का अनुमति मार्ग दिखाने के लिए कहा, लेकिन आयोजक उसे नहीं दिखा सके। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद यात्रा मधुगढ़ी के बजाय बांस मंडी चौराहा से मुरसान गेट होते हुए मथुरा के लिए रवाना की गई। यात्रा निकलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
यात्रा मार्ग को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी थी। समझाने के बाद पद यात्रियों को मुरसान गेट होकर मथुरा के लिए सकुशल रवाना किया गया।
योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी।
-- -- -- -- -- --