{"_id":"63e144ed9a3dc104b227e029","slug":"contract-worker-died-due-to-electrocution-sikandhra-rahu-news-c-2-1-38686-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट से झुलसे संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट से झुलसे संविदाकर्मी की मौत
Mon, 06 Feb 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीरेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
संविदाकर्मी लाइनमैन बिजेंद्र सिंह करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव नगला गुलाबी निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र चरन सिंह तीन जनवरी को कासगंज रोड स्थित 30 केवीए बिजलीघर में 33,000 वोल्ट लाइन पर जंपर जोड़ रहा था। अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले गए थे। वहां इलाज के दौरान पांच जनवरी को उसकी मौत हो गई।
मृतक भाई भूपेंद्र का आरोप है कि बिजेंद्र शटडाउन लेकर ही जंपर जोड़ने का काम कर रहा था। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बिजली लाइन चालू कर दी गई, जिससे बिजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।