फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Container saves 15 lakh in Swiss cottage construction costs.

Hathras News: कंटेनर ने बचाए स्विस कॉटेज निर्माण के 15 लाख रुपये

Sat, 19 Sep 2026 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 19 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Container saves 15 lakh in Swiss cottage construction costs.
दाऊजी मेला पंडाल के पीछे रखा गया कंटेनर ऑफिस। संवाद - फोटो : Samvad
115वें मेला श्रीदाऊजी महाराज में इस बार प्रशासन ने खर्च बचाने के लिए अनोखी पहल की है। हर वर्ष अतिथियों, अधिकारियों और कलाकारों के ठहरने के लिए अस्थायी रूप से तैयार किए जाने वाले दो स्विस कॉटेज रूम की जगह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मॉड्यूलर ऑफिस कंटेनर का उपयोग किया गया है। इससे करीब 15 लाख रुपये के निर्माण खर्च की बचत हुई है।
विज्ञापन

मेला पंडाल के मुख्य मंच के ठीक पीछे स्थापित इस कंटेनर में दो सुसज्जित ऑफिस रूम के अलावा किचन, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। वातानुकूलित व्यवस्था और आधुनिक इंटीरियर के कारण यह कंटेनर किसी स्थायी कार्यालय से कम नहीं दिखाई देता। मेले में आने वाले लोग कंटेनर के अंदर की बनावट और सुविधाओं को देखकर हैरान हैं। यहां कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि पुन: उपयोग योग्य इस व्यवस्था से समय और सरकारी धन दोनों की बचत हुई है, साथ ही अतिथियों के ठहरने की बेहतर सुविधा भी सुनिश्चित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed