{"_id":"68584b804dcb4f0e960190be","slug":"construction-work-will-be-done-in-sadar-assembly-constituency-with-rs-220-crores-hathras-news-c-2-1-gur1003-713831-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सदर विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सदर विधानसभा क्षेत्र में 220 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने सदर विधान सभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का खाका खींच लिया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 220 करोड़ की लागत से यह कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव को बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है।
शासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाते हुए प्रस्ताव मांगे गए थे। इन प्रस्तावों को लोनिवि की ओर से तैयार कर लिया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की तैयार की गई कार्ययोजना में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा दिए गए प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इस कार्ययोजना में सड़कों का नव निर्माण, खत्म हो चुके मार्गाें का नव निर्माण, सेतु निर्माण, मरम्मतीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण आदि को शामिल किया गया है।
-- --
कार्ययोजना - प्रस्तावित कार्यों की संख्या-- लंबाई किमी में - अनुमानित लागत लाख में
नव निर्माण-- 1-- 0.50 -- 37.000
मिसिंग लिंक नव निर्माण मार्ग-- 62 -- 95.410 -- 7023.130
चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण-- 6 -- 55.73 -- 11989.000
विशेष मरम्मत-- 28 -- 20.535-- 1097.864
ब्लैक स्पॉट-- 7 - 0-- 824.000
लघु सेतु-- 7 -- 0 -- 1112.800
कुल-- 111-- 172.175 -- 220 करोड़ रुपये
सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं। कार्ययोजना सभी विधानसभा क्षेत्राें की तैयार हो चुकी है। जल्द ही बाकी विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
-संजीव कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
शासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधानसभा क्षेत्रवार प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाते हुए प्रस्ताव मांगे गए थे। इन प्रस्तावों को लोनिवि की ओर से तैयार कर लिया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र की तैयार की गई कार्ययोजना में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा दिए गए प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इस कार्ययोजना में सड़कों का नव निर्माण, खत्म हो चुके मार्गाें का नव निर्माण, सेतु निर्माण, मरम्मतीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कार्ययोजना - प्रस्तावित कार्यों की संख्या
नव निर्माण
मिसिंग लिंक नव निर्माण मार्ग
चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
विशेष मरम्मत
ब्लैक स्पॉट
लघु सेतु
कुल