{"_id":"6a9341739205e953b70f01f4","slug":"construction-of-district-jail-to-be-completed-soon-75-of-the-work-is-done-hathras-news-c-56-1-hts1003-153444-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जल्द पूरा होगा जिला जेल का निर्माण, 75 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जल्द पूरा होगा जिला जेल का निर्माण, 75 फीसदी काम पूरा
Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बहुप्रतीक्षित जिला जेल का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। इगलास रोड स्थित गांव बीछिया में बन रही इस आधुनिक जिला जेल का लगभग 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। कार्य पूरा होने से जिले के बंदियों को अलीगढ़ या अन्य पड़ोसी जिलों की जेलों में भेजने की समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी।
कुल 184.94 करोड़ रुपये की लागत से इस हाईटेक जिला जेल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की रफ्तार को बनाए रखने के लिए अब तक 149.36 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि अवमुक्त की जा चुकी है, जिससे प्रशासनिक भवन, बैरक और सुरक्षा दीवारों का ढांचा तेजी से बनकर तैयार हो रहा है।
बीछिया में निर्माणाधीन इस जिला जेल को 1026 बंदियों की क्षमता के हिसाब से डिजाइन किया गया है। पूर्व में कार्यदायी संस्था के लिए निर्माण कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि निर्माण की भौतिक प्रगति और अंतिम फिनिशिंग कार्यों की समीक्षा के बाद अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 31 जनवरी 2027 कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण अलीगढ़ एके राही ने बताया कि समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा, जिसके बाद जेल को कारागार विभाग को हस्तगत करने की प्रक्रिया शुरू होगी।