फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Constable committed suicide by hanging

Hathras News: फंदे पर लटक कांस्टेबल ने की खुदकुशी, पत्नी से चल रहा था विवाद

Thu, 28 Mar 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:26 PM IST
सार

रोहताश यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। विवाद के चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। दोपहर को सोने के लिए वह कमरे में चले गए। देर शाम तक जब कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन कमरे में पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल पड़ी।

विज्ञापन
Constable committed suicide by hanging
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पुलिस आरक्षी का शव घर में 28 मार्च को फंदे पर लटका मिला। सादाबाद क्षेत्र निवासी कांस्टेबल की तैनाती फिरोजाबाद पुलिस लाइन में थी। तबीयत खराब होने पर वह घर आए थे। आत्महत्या की वजह पत्नी से चल रहा विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
सादाबाद के गांव सिथरापुर निवासी 32 वर्षीय रोहताश यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। विवाद के चलते पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। तबीयत खराब होने पर रोहताश को छोटे भाई फिरोजाबाद से गांव लेकर आए। 
विज्ञापन


दोपहर को सोने के लिए वह कमरे में चले गए। देर शाम तक जब कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन कमरे में पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। रोहताश का शव फंदे से लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed