फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Constable bail plea rejected

Hathras: सिपाही की जमानत याचिका खारिज, प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने का है आरोप

Sat, 23 Dec 2023 01:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 01:15 AM IST
सार

पीड़िता की मुलाकात वर्ष 2019 में डायल 112 पर तैनात सिपाही से हुई थी। आरोप है कि सिपाही ने प्रेमजाल में फंसाकर पीड़िता को अपने कमरे में बुलाता था और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था, जबकि सिपाही शादीशुदा था। आरोप है कि सिपाही ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली थी। 
 

विज्ञापन
Constable bail plea rejected
जमानत याचिका खारिज - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस में 22 दिसंबर को विशेष न्यायाधीश (एससी/ एसटी एक्ट) राम प्रताप सिंह की अदालत ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने थाना हाथरस गेट में सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की मुलाकात वर्ष 2019 में डायल 112 पर तैनात सिपाही अनिल कुमार से हुई थी। आरोप है कि सिपाही अनिल कुमार ने प्रेमजाल में फंसाकर पीड़िता को अपने कमरे में बुलाता था और पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता था, जबकि सिपाही शादीशुदा था। आरोप है कि सिपाही ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली थी। 
विज्ञापन


वर्ष 2020 में सिपाही अनिल ने एक स्टांप पेपर पर शादी होने की बात लिख ली और हस्ताक्षर करा लिए। बाद में पता चलने पर कि युवती अनुसूचित जाति की है तो गाली-गलौज करने लगा। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस प्रकरण में  16 अगस्त 2023 को सिपाही के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा था। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता दो मुकदमे पहले ही अनिल कुमार के खिलाफ दर्ज करा चुकी है। वादिया के अधिवक्ता पार्थ गौतम के मुताबिक सिपाही अनिल कुमार की जमानत याचिका को विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचारण निवारण अधिनियम रामप्रताप सिंह की अदालत ने ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed