{"_id":"5717c59e4f1c1bb8628b4995","slug":"congressmen-mannequin-blew-out-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल फूंका पुतला
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिला पूर्ति कार्यालय में व्याप्त अनियमितता और राशन डीलरों की लापरवाही के चलते राशन कार्ड धारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों के उपभोक्ता मोहनगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए और जिला पूर्ति विभाग और राशन डीलरों के प्रति गुस्सा जाहिर किया।
उपभोक्ताओं का आरोप था कि शहर के राशन डीलर सूची में नाम होने के बावजूद राशन सामग्री नहीं दे रहे हैं। अपात्रों के नाम सूची में शामिल कर पात्रों को वंचित किया गया है। जानकारी मिलने पर कांग्रेसी भी कार्यालय पहुंच गए और लोगाें की समस्याएं सुनीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित और जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपभोक्ताओं को साथ लेकर प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला। जुलूस घंटाघर पहुंचा, जहां सभा हुई। सभा से पूर्व डीएसओ का नारेबाजी कर घंटाघर पर पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्ति विभाग और राशन डीलरों की सूची में लापरवाही बरती गई है। सूची में नाम शामिल करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने के भी आरोप लगाए। कांग्रेसियों ने पात्रों के राशन कार्ड बनवाने, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी और राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई, उपभोक्ताओं को पूरी सामग्री वितरित किए जाने की मांग की।
पुतला दहन करने वालों में अशोक वार्ष्णेय, अशोक गुप्त, सोनू खान, मुन्ना लाल, ढोला, योेगेश कुमार ओके, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, सोनू खान, रूपेश शाहिल, मोहम्मद सनी, मो. रसीद खां, मो. शाहिद, मुन्नी देवी, युनूस खान सहित काफी उपभोक्ता साथ थे।