फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen burnt effigy of Energy Minister in Hathras

हाथ्ररस में कांग्रेसियों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला

Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Energy Minister in Hathras
बिजली विभाग के पीएफ घोटाले को लेकर हाथरस में ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
कांग्रेसियों ने फूंका ऊर्जा मंत्री का पुतला, प्रदर्शन
विज्ञापन

शहर में निकाला पैदल मार्च, आंदोलित विद्युत कर्मियों का किया समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर ओढ़पुरा तिराहे पर बिजली घर के सामने एकत्रित होकर ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आंदोलित विद्युत कर्मियों का समर्थन किया।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जिस प्रकार कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उनकी भविष्य निधि को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है, आज पूरी कांग्रेस पार्टी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस इस संघर्ष में उनको न्याय दिलाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

इस मौक पर ऋषि कुमार कौशिक, अविनाश पचौरी,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, कृष्णा गुप्ता, गोविंद शरण चतुर्वेदी, राधेश्याम अग्निहोत्री,विष्णु कुमार, भुवनेश वार्ष्णेय, शिवम पंडित, कपिल नरूला, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना
हाथरस। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी बिजली कार्यालय पर कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को निस्तारण नहीं किया जाता है, तो आंदोलन का उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed