फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen at Gandhi Park were tied buffaloes

गांधी पार्क में कांग्रेसियों को बंधी मिली भैंसें

Sat, 30 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 Congressmen at Gandhi Park were tied buffaloes

हाथरस। महापुरुषाें के नाम पर बनाये गए पार्कों की देखरेख को लेकर नगर पालिका की लापरवाही उस समय उजागर हुई, जब कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क पहुंचे। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था और भैंसे बंध्ीा थीं। पार्क की हालत देखकर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। हंगामे की खबर पर नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर जेसीबी लेकर पहुंचे और पार्क की सफाई कराकर चूना डाला। 

कांग्रेसियों की झड़प भैंसों के स्वामी से भी हुई, जो पार्क से अपनी भैंसों को हटाने के लिए तैयार नहीं था। उसका कहना था कि वह हर रोज अपनी भैंसों को पार्क में ही बांधता है। पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने नगर पालिका प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। सफाई निरीक्षक को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन बापू को समर्पित पार्क के रखरखाव को लेकर उदासीन है। इस अवसर पर डॉ. मुकेश चंद्रा, शशांक पचौरी, ऋषि कौशिक, अखिलेश गौतम, प्रेम भारती, रज्जन लाल, रुपेश साहिल, लाखन सिंह, राकेश चटर्जी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

शहर कांग्रेस ने बापू को याद किया

हाथरस। शहर कांग्रेस कमेटी ने पसरट्टा बाजार कार्यालय पर बापू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की। संचालन कृपेंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव ब्रह्म देव शर्मा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित थे। कार्यक्रम में अमृत सिंह पौनिया, आरके राजू, सत्यप्रकाश, शरद उपाध्याय नंदा, ललतेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed