{"_id":"5f42a6598ebc3e3cc352ccc0","slug":"congress-leader-will-soling-public-issue-sadabad-news-ali2419014101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान कराएंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान कराएंगे कांग्रेसी
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कांग्रेस को ब्लॉक से लेकर गांव और न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत करने के लिए रविवार को क्षेत्र के गांव झगरार में कांग्रेस की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश सचिव लीगल सेल जितेंद्र गौतम एडवोकेट ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने कहा कि अभी हम ब्लॉक स्तर पर बैठक कर रहे हैं, फिर न्याय पंचायत स्तर पर बैठक करेंगे उसके उपरांत बूथ स्तर पर भी बैठकों का आयोजन होगा। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को कमर कसकर संगठन हित में काम करने के लिए जुटना होगा। वर्तमान सरकार की असफलताओं के बारे में जनता को जागरूक करना होगा। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेसजन गांव-गांव बैठक कर रहे हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय लल्लू एवं प्रभारी प्रियंका गांधी चाहती हैं कि गांव स्तर की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराया जाए। लिहाजा, अब गांव-गांव कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे और वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें दूर कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक, न्याय पंचायत, बूथ स्तर तक संगठन का सकारात्मक सृजन हो, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, जैनुद्दीन, विकास चौधरी, हरिओम चौधरी, जगत रावत, संतोष शर्मा, निखिल, पवन पंडित, हेमंत चौहान, कपिल नरूला, शैलेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।

गांव झगरार में होती कांग्रेस की बैठक।- फोटो : SADABAD
विज्ञापन