फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   congress leader protesting for farmer issue

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
congress leader protesting for farmer issue
तहसील सदर में धरने के बाद एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर हाथरस सदर तहसील पर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया और इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में यूरिया की किल्लत व किसानों की अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।
अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की और संचालन शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया। नूर मोहम्मद नूर एवं चौ. उदल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। हाथरस ब्लॉक अध्यक्ष रतन सिंह दिवाकर व मुरसान ब्लॉक अध्यक्ष काजल चौधरी ने कहा कि आज गांव का किसान बहुत परेशान है। देश व प्रदेश के सरकार की जो नीतियां है, वह किसान विरोधी है। सत्यप्रकाश रंगीला व राधेश्याम अग्निहोत्री ने कहा यूरिया की कमी से धान की फसल खराब हो रही है और यूरिया की कालाबाजारी हो रही है।
विज्ञापन

राजपाल सिंह पूनिया एडवोकेट व विनोद कुमार सहयोगी ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस मौके पर सुरेंद्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा, पूर्व सभासद निरंजन लाल, अनिल कुमार, नीरज शर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, अनिल कुमार रंगीला, कन्हैयालाल पुलंद, नवाब सिंह, मनोज कुमार, सत्यपाल, विष्णु कुमार, प्रदीप गुप्ता, अमित कुमार, मोहम्मद तौसीफ, मनोज गुप्ता, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मीचंद, प्रेमपाल सिंह, कपिल नरूला, संजय कप्तान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed