फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   congress leader protested against inflation

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Mon, 01 Mar 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
congress leader protested against inflation
महंगाई के विरोध में चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने गैस सिलिंडर को उठाकर भाजपा शासन में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में पैदल मार्च किया। चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर धरना देकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से सरकार गैस और पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि कर रही है उससे जनमानस का घर चलाना भी दुश्वार हो गया है। अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की है। किसान, मजदूर, महिला, छात्र आदि किसी की चिंता सरकार को नहीं है।
विज्ञापन

महंगाई से आम आदमी का जीवन भी दुश्वार हो गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों के आंसू निकल रहे हैं। अब जनता फिर से कांग्रेस को सत्ता में वापस देखना चाहती है। विरोध प्रदर्शन में विकास चौधरी, संतोष शर्मा, दिनेश चौधरी, ठाकुर महिपाल सिंह, रघुवीर गौतम, सुखदेव शर्मा, ऋषि कौशिक, बीना गुप्,ता सौरभ सिंह, अंकित चौधरी, दिनेश भदौरिया, नवीन शर्मा, पप्पू सेठ, हरेंद्र गुप्ता, दिनेश पचौरी, ओमप्रकाश नेताजी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed