{"_id":"5eab0d438ebc3e90571a314a","slug":"complaint-register-for-dowry-hathras-news-ali2325921165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से मारपीट, हंगामा, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से मारपीट, हंगामा, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला गजुआ में विवाहिता से मारपीट करने पर हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और महिला व उसके पति सहित कई लोगों को थाने ले आई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
मथुरा जनपद के थाना बल्देव क्षेत्र के गांव दघैटा निवासी जगवीर सिंह पुत्र फोरन सिंह ने अपनी बेटी नीतू की शादी तीन साल पहले कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला गजुआ निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र रामसेवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल पक्ष के लोग शादी के वक्त से ही खुश नहीं थे। नीतू का आरोप है कि पति व ससुराल के अन्य लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ। मौका पाकर नीतू ने डायल 112 पर फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके पिता भी नगला गजुआ पहुंच गए। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आई। यहां पर लड़का पक्ष के कुछ लोग आए और मामले को रफा-दफा कराने का प्रयास करने लगे, लेकिन विवाहिता कार्रवाई की बात पर ही अड़ी रही। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति धर्मवीर, दो देवर, सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर्र पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार की जाएगी।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ कोतवाली हाथरस गेट।