{"_id":"64345fb9bfddf6f9d40e03d4","slug":"community-toilet-demolished-for-construction-of-mathura-bareilly-bypass-hathras-news-c-2-1-89270-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सामुदायिक शौचालय ढहा, ग्राम पंचायत को मुआवजे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सामुदायिक शौचालय ढहा, ग्राम पंचायत को मुआवजे का इंतजार
Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
सार
सामुदायिक शौचालय को बचाने के लिए ग्राम प्रधान रामभरोसी द्वारा कई बार अधिकारियों को पत्र लिख गए थे, लेकिन कहीं से ध्वस्तीकरण रोकने संबंधी आदेश जारी नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भोजपुर खेतसी में ध्वस्त सामुदायिक शौचालय।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मथुरा से बरेली तक बाईपास (530बी राजमार्ग) का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के ग्राम पंचायत भोजपुर खेतसी में बने सामुदायिक शौचालय को ढहा दिया गया। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। फिलहाल ग्राम पंचायत को मुआवजे का इंतजार है।
विज्ञापन
एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा मथुरा से बरेली तक बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। यह बाईपास हाथरस की सीमा में होकर भी गुजर रहा है। बाईपास निर्माण के लिए जिन किसानों की भूमि ली गई है, उनको निर्धारित दरों पर मुआवजा उपलब्ध कराया गया है। हैरानी की बात यह है कि बाईपास निर्माण के दौरान निर्माणाधीन संस्था पीएनसी ने ग्राम पंचायत भोजपुर खेतसी में बने सामुदायिक शौचालय को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन बाईपास सामुदायिक शौचालय से होकर गुजर रहा था। निर्माण कार्य के बीच में सामुदायिक शौचालय पड़ने पर उसे तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बता दें, सामुदायिक शौचालय को बचाने के लिए ग्राम प्रधान रामभरोसी द्वारा कई बार अधिकारियों को पत्र लिख गए थे, लेकिन कहीं से ध्वस्तीकरण रोकने संबंधी आदेश जारी नहीं हो सके थे। अब इस मामले में संबंधित ग्राम प्रधान राम भरोसी व पंचायत सचिव प्रेमचंद्र ने जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय को इसकी सूचना दे दी है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि पंचायत सचिव से इस मामले में रिपोर्ट ली जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एनएचएआई द्वारा बाईपास निर्माण के लिए हमें तो भूमि उपलब्ध कराई गई है। सामुदायिक शौचालय निर्माण के ध्वस्तीकरण संबंधी मुआवजे का कार्य एनएचएआई द्वारा देखा जाता है। - संजय गोयल, सब प्रोजेक्टर मैनेजर, पीएनसी