{"_id":"6646a1981c37310d2107a8e4","slug":"communication-service-halted-due-to-bsnl-cable-cut-hathras-news-c-57-1-sali1014-101255-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीएसएनएल की केबल कटने से संचार सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीएसएनएल की केबल कटने से संचार सेवा ठप
Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 17 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की भूमिगत ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) एक दुकान के निर्माण के दौरान कट गई। इस कारण कस्बे में सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज ठप हो गया। मोबाइल फोन का नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को बीएसएनएल अधिकारियों की टीम ने मौके पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ठेकेदार के जरिये केबल को सही कराने का काम शुरू करा दिया गया। हालांकि खबर लिखने तक संचार सेवाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। केबल कटने से बैंक, थाना, हॉस्पिटल, विकास खंड कार्यालय के अलावा निजी कार्यालयों की संचार सेवाएं भी ठप पड़ी हैं। इनमें कामकाज भी नहीं हो पा रहा है। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना था कि केबल डालने में लापरवाही बरती गई है। इस कारण यह स्थिति पैदा हुई है। संवाद