फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cold increased due to rain in Hathras

Hathras Weather: दिन में बूंदा-बांदी, शाम को लगी रिमझिम की झड़ी, गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

Sun, 03 Dec 2023 10:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:28 PM IST
सार

हाथरस में दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलने की उम्मीद जगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सुबह से शाम तक बादलों और सूर्य देव के बीच लुका-छिपी होती रही। शाम होते-होते बूंदा-बांदी हुई। उसके बाद लगभग 20 मिनट तक शहर में रिमझिम बारिश हुई।

विज्ञापन
Cold increased due to rain in Hathras
बारिश में भीगते बाइक सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 3 दिसंबर को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिन में बूंदा-बांदी हुई,  शाम होते-होते शहर व आस-पास के इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दिन का तापमान एक डिग्री पारा गिर गया।

विज्ञापन


बादल छाये रहने और बारिश से दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25  डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान 15 से एक डिग्री अधिक रहा है। रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखा,  आसमान में बादल छाए रहे। 
विज्ञापन


बारिश

दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलने की उम्मीद जगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सुबह से शाम तक बादलों और सूर्य देव के बीच लुका-छिपी होती रही। शाम होते-होते बूंदा-बांदी हुई। उसके बाद लगभग 20 मिनट तक शहर में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed