{"_id":"694d6a68f1be7d1bfe0b642b","slug":"cold-and-cold-winds-in-hathras-in-the-morning-and-evening-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: सुबह-शाम सर्दी और ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान पहुंचा 7 डिग्री, और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: सुबह-शाम सर्दी और ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान पहुंचा 7 डिग्री, और बढ़ेगी ठंड
Thu, 25 Dec 2025 10:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:16 PM IST
सार
हाथरस में ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। बाजारों में शाम के समय ग्राहकों की संख्या कम रही। गर्म कपड़ों, स्वेटर, जैकेट और कंबलों की मांग में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सुबह और शाम के समय लोगों को सर्दी और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। रात का न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्ससियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में शीत लहर का प्रकोप रहेगा। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है। 25 दिसंबर शाम के समय उत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। बाजारों में शाम के समय ग्राहकों की संख्या कम रही। गर्म कपड़ों, स्वेटर, जैकेट और कंबलों की मांग में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन