फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Co-operative society attempts to occupy land

सहकारी समिति की जमीन पर कब्जे का प्रयास

Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Co-operative society attempts to occupy land
सहकारी समिति की जमीन पर कब्जे का प्रयास
विज्ञापन

समिति के सचिव ने दी कोतवाली हाथरस गेट में कब्जाधारियों के खिलाफ तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। इगलास रोड स्थित मौजा जोगिया में हाथरस क्रय विक्रय सहकारी समिति के शीत गृह ही जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में समिति के सचिव ने कब्जाधारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के लिए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दे दी है।
सहकारी समिति के सचिव ने तहरीर में कहा है कि इगलास रोड स्थित मौजा जोगिया गाटा संख्या 234 व 233 में हाथरस क्रय विक्रय सहकारी समिति का शीत गृह बना है। जिसके परिसर में देर रात्रि को कुछ लोगों ने समिति की भूमि पर कब्जे की नीयत से अवैध दीवार लगा दी। इन कब्जाधारियों द्वारा विगत में भी भूमि पर कब्जे की कोशिश की गई है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि विगत में लेखपाल द्वारा उक्त भूमि की पैमाइश की जा चुकी है। इसके बावजूद सीमेंट के खम्बे लगाकर समिति की जमीन कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सचिव ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। कोतवाली हाथरस गेट निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि उक्त कब्जे को लेकर तहरीर प्राप्त हो गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं एआर कॉपरेटिव अरविंद दुबे ने बताया कि जमीन की पैमाइश लेखपाल के द्वारा कराई जा चुकी थी। इसके बाबजूद भी जमीन से लगे खेत के स्वामी द्वारा कब्जे का प्रयास करते हुए समिति की भूमि पर खंभे को लगाया गया। कब्जे को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed