{"_id":"593998974f1c1b263a9c79d7","slug":"cmo-found-mismanagement-during-random-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में अनियमितताओं पर भड़के सीएमआे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में अनियमितताओं पर भड़के सीएमआे
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
CMO During the Inspection of CHC Sadabad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने गुरुवार को सादाबाद सीएचसी और गांव जैतई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने अधीनस्थों को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने दोपहर करीब 12 बजे सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्हें जेनरेटर बंद मिला। मरीज गर्मी से बेहाल थे। पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा छाया हुआ था। सीएमओ इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई। सर्जन रामलखन, डॉ. मीनाक्षी अनुपस्थित मिले। डॉ. अमित वर्मा द्वारा किसी का बीपी चेक नहीं किया जा रहा था और न कोई जांच। मरीजों को देखने का रजिस्टर भी मेंटेन नहीं मिला।
इसे लेकर उन्होंने चिकित्सक को फटकार भी लगाई। रक्त जांच केंद्र में मरीजों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं मिली। इंजेक्शन कक्ष में एक ही डिब्बे में सभी प्रकार के इंजेक्शन रखे मिले। एक्सरे कक्ष में प्लेट न होने के कारण मरीजों के एक्सरे नहीं किए जा रहे थे। सख्ती पूर्वक एक्सरे प्लेट खत्म होने से पहले मंगाने की हिदायत दी गई। ओटी का रखरखाव भी खराब मिला। टॉयलेट में लगे नल की टोंटी लूज मिलीं। इसके अलावा सीएमओ को मदर चाइल्ड ट्रैकिंग की फीडिंग की स्थिति भी काफी खराब मिली।